२- तवारीख़ 3:1-17 DGV - Bible AI

रब के घर की तामीर

1सुलैमान ने रब के घर को यरूशलम की पहाड़ी मोरियाह पर तामीर किया। उस का बाप दाऊद यह मक़ाम मुक़र्रर कर चुका था। यहीं जहाँ पहले उर्नान यानी अरौनाह यबूसी अपना अनाज गाहता था रब दाऊद पर ज़ाहिर हुआ था।

2तामीर का यह काम सुलैमान की हुकूमत के चौथे साल के दूसरे माह और उस के दूसरे दिन शुरू हुआ।

3मकान की लम्बाई 90 फ़ुट और चौड़ाई 30 फ़ुट थी।

4सामने एक बरामदा बनाया गया जो इमारत जितना चौड़ा यानी 30 फ़ुट और 30 फ़ुट ऊँचा था। उस की अन्दरूनी दीवारों पर उस ने ख़ालिस सोना चढ़ाया।

5बड़े हाल की दीवारों पर उस ने ऊपर से ले कर नीचे तक जूनीपर की लकड़ी के तख़्ते लगाए, फिर तख़्तों पर ख़ालिस सोना मंढवा कर उन्हें खजूर के दरख़्तों और ज़न्जीरों की तस्वीरों से आरास्ता किया।

6सुलैमान ने रब के घर को जवाहिर से भी सजाया। जो सोना इस्तेमाल हुआ वह परवाइम से मंगवाया गया था।

7सोना मकान, तमाम शहतीरों, दहलीज़ों, दीवारों और दरवाज़ों पर मंढा गया। दीवारों पर करूबी फ़रिश्तों की तस्वीरें भी कन्दा की गईं।

मुक़द्दसतरीन कमरा

8इमारत का सब से अन्दरूनी कमरा बनाम मुक़द्दसतरीन कमरा इमारत जैसा चौड़ा यानी 30 फ़ुट था। उस की लम्बाई भी 30 फ़ुट थी। इस कमरे की तमाम दीवारों पर 20,000 किलोग्राम से ज़ाइद सोना मंढा गया।

9सोने की कीलों का वज़न तक़रीबन 600 ग्राम था। बालाख़ानों की दीवारों पर भी सोना मंढा गया।

10फिर सुलैमान ने करूबी फ़रिश्तों के दो मुजस्समे बनवाए जिन्हें मुक़द्दसतरीन कमरे में रखा गया। उन पर भी सोना चढ़ाया गया।

11जब दोनों फ़रिश्तों को एक दूसरे के साथ मुक़द्दसतरीन कमरे में खड़ा किया गया तो उन के चार परों की मिल कर लम्बाई 30 फ़ुट थी। हर एक के दो पर थे, और हर पर की लम्बाई साढ़े सात सात फ़ुट थी। उन्हें मुक़द्दसतरीन कमरे में यूँ एक दूसरे के साथ खड़ा किया गया कि हर फ़रिश्ते का एक पर दूसरे के पर से लगता जबकि दाईं और बाईं तरफ़ हर एक का दूसरा पर दीवार के साथ लगता था। वह अपने पाँओ पर खड़े बड़े हाल की तरफ़ देखते थे।

14मुक़द्दसतरीन कमरे के दरवाज़े पर सुलैमान ने बारीक कतान से बुना हुआ पर्दा लगवाया। वह नीले, अर्ग़वानी और क़िर्मिज़ी रंग के धागे से सजा हुआ था, और उस पर करूबी फ़रिश्तों की तस्वीरें थीं।

रब के घर के दरवाज़े पर दो सतून

15सुलैमान ने दो सतून ढलवा कर रब के घर के दरवाज़े के सामने खड़े किए। हर एक 27 फ़ुट लम्बा था, और हर एक पर एक बालाई हिस्सा रखा गया जिस की ऊँचाई साढ़े 7 फ़ुट थी।

16इन बालाई हिस्सों को ज़न्जीरों से सजाया गया जिन से सौ अनार लटके हुए थे।

17दोनों सतूनों को सुलैमान ने रब के घर के दरवाज़े के दाईं और बाईं तरफ़ खड़ा किया। दहने हाथ के सतून का नाम उस ने ‘यकीन’ और बाएँ हाथ के सतून का नाम ‘बोअज़’ रखा।