२- तवारीख़ 35:1 DGV - Bible AI

यूसियाह फ़सह की ईद मनाता है

1फिर यूसियाह ने रब की ताज़ीम में फ़सह की ईद मनाई। पहले महीने के 14वें दिन फ़सह का लेला ज़बह किया गया।

2बादशाह ने इमामों को काम पर लगा कर उन की हौसलाअफ़्ज़ाई की कि वह रब के घर में अपनी ख़िदमत अच्छी तरह अन्जाम दें।

3लावियों को तमाम इस्राईलियों को शरीअत की तालीम देने की ज़िम्मादारी दी गई थी, और साथ साथ उन्हें रब की ख़िदमत के लिए मख़्सूस किया गया था। उन से यूसियाह ने कहा,

3“मुक़द्दस सन्दूक़ को उस इमारत में रखें जो इस्राईल के बादशाह दाऊद के बेटे सुलैमान ने तामीर किया। उसे अपने कंधों पर उठा कर इधर उधर ले जाने की ज़रूरत नहीं है बल्कि अब से अपना वक़्त रब अपने ख़ुदा और उस की क़ौम इस्राईल की ख़िदमत में सर्फ़ करें।

4उन ख़ानदानी गुरोहों के मुताबिक़ ख़िदमत के लिए तय्यार रहें जिन की तरतीब दाऊद बादशाह और उस के बेटे सुलैमान ने लिख कर मुक़र्रर की थी।

5फिर मक़्दिस में उस जगह खड़े हो जाएँ जो आप के ख़ानदानी गुरोह के लिए मुक़र्रर है और उन ख़ानदानों की मदद करें जो क़ुर्बानियाँ चढ़ाने के लिए आते हैं और जिन की ख़िदमत करने की ज़िम्मादारी आप को दी गई है।

6अपने आप को ख़िदमत के लिए मख़्सूस करें और फ़सह के लेले ज़बह करके अपने हमवतनों के लिए इस तरह तय्यार करें जिस तरह रब ने मूसा की मारिफ़त हुक्म दिया था।”

7ईद की ख़ुशी में यूसियाह ने ईद मनाने वालों को अपनी मिलकियत में से 30,000 भेड़-बकरियों के बच्चे दिए। यह जानवर फ़सह की क़ुर्बानी के तौर पर चढ़ाए गए जबकि बादशाह की तरफ़ से 3,000 बैल दीगर क़ुर्बानियों के लिए इस्तेमाल हुए।

8इस के इलावा बादशाह के अफ़्सरों ने भी अपनी ख़ुशी से क़ौम, इमामों और लावियों को जानवर दिए। अल्लाह के घर के सब से आला अफ़्सरों ख़िलक़ियाह, ज़करियाह और यहीएल ने दीगर इमामों को फ़सह की क़ुर्बानी के लिए 2,600 भेड़-बकरियों के बच्चे दिए, नीज़ 300 बैल।

9इसी तरह लावियों के राहनुमाओं ने दीगर लावियों को फ़सह की क़ुर्बानी के लिए 5,000 भेड़-बकरियों के बच्चे दिए, नीज़ 500 बैल। उन में से तीन भाई बनाम कूननियाह, समायाह और नतनीएल थे जबकि दूसरों के नाम हसबियाह, यईएल और यूज़बद थे।

10जब हर एक ख़िदमत के लिए तय्यार था तो इमाम अपनी अपनी जगह पर और लावी अपने अपने गुरोहों के मुताबिक़ खड़े हो गए जिस तरह बादशाह ने हिदायत दी थी।

11लावियों ने फ़सह के लेलों को ज़बह करके उन की खालें उतारीं जबकि इमामों ने लावियों से जानवरों का ख़ून ले कर क़ुर्बानगाह पर छिड़का।

12जो कुछ भस्म होने वाली क़ुर्बानियों के लिए मुक़र्रर था उसे क़ौम के मुख़्तलिफ़ ख़ानदानों के लिए एक तरफ़ रख दिया गया ताकि वह उसे बाद में रब को क़ुर्बानी के तौर पर पेश कर सकें, जिस तरह मूसा की शरीअत में लिखा है। बैलों के साथ भी ऐसा ही किया गया।

13फ़सह के लेलों को हिदायात के मुताबिक़ आग पर भूना गया जबकि बाक़ी गोश्त को मुख़्तलिफ़ क़िस्म की देगों में उबाला गया। जूँ ही गोश्त पक गया तो लावियों ने उसे जल्दी से हाज़िरीन में तक़्सीम किया।

14इस के बाद उन्हों ने अपने और इमामों के लिए फ़सह के लेले तय्यार किए, क्यूँकि हारून की औलाद यानी इमाम भस्म होने वाली क़ुर्बानियों और चर्बी को चढ़ाने में रात तक मसरूफ़ रहे।

15ईद के पूरे दौरान आसफ़ के ख़ानदान के गुलूकार अपनी अपनी जगह पर खड़े रहे, जिस तरह दाऊद, आसफ़, हैमान और बादशाह के ग़ैबबीन यदूतून ने हिदायत दी थी। दरबान भी रब के घर के दरवाज़ों पर मुसलसल खड़े रहे। उन्हें अपनी जगहों को छोड़ने की ज़रूरत भी नहीं थी, क्यूँकि बाक़ी लावियों ने उन के लिए भी फ़सह के लेले तय्यार कर रखे।

16यूँ उस दिन यूसियाह के हुक्म पर क़ुर्बानियों के पूरे इन्तिज़ाम को तरतीब दिया गया ताकि आइन्दा फ़सह की ईद मनाई जाए और भस्म होने वाली क़ुर्बानियाँ रब की क़ुर्बानगाह पर पेश की जाएँ।

17यरूशलम में जमा हुए इस्राईलियों ने फ़सह की ईद और बेख़मीरी रोटी की ईद एक हफ़्ते के दौरान मनाई।

18फ़सह की ईद इस्राईल में समूएल नबी के ज़माने से ले कर उस वक़्त तक इस तरह नहीं मनाई गई थी। इस्राईल के किसी भी बादशाह ने उसे यूँ नहीं मनाया था जिस तरह यूसियाह ने उसे उस वक़्त इमामों, लावियों, यरूशलम और तमाम यहूदाह और इस्राईल से आए हुए लोगों के साथ मिल कर मनाई।

19यूसियाह बादशाह की हुकूमत के 18वें साल में पहली दफ़ा रब की ताज़ीम में ऐसी ईद मनाई गई।

यूसियाह की मौत

20रब के घर की बहाली की तक्मील के बाद एक दिन मिस्र का बादशाह निकोह दरया-ए-फ़ुरात पर के शहर कर्किमीस के लिए रवाना हुआ ताकि वहाँ दुश्मन से लड़े। लेकिन रास्ते में यूसियाह उस का मुक़ाबला करने के लिए निकला।

21निकोह ने अपने क़ासिदों को यूसियाह के पास भेज कर उसे इत्तिला दी,

21“ऐ यहूदाह के बादशाह, मेरा आप से क्या वास्ता? इस वक़्त मैं आप पर हम्ला करने के लिए नहीं निकला बल्कि उस शाही ख़ानदान पर जिस के साथ मेरा झगड़ा है। अल्लाह ने फ़रमाया है कि मैं जल्दी करूँ। वह तो मेरे साथ है। चुनाँचे उस का मुक़ाबला करने से बाज़ आएँ, वर्ना वह आप को हलाक कर देगा।”

22लेकिन यूसियाह बाज़ न आया बल्कि लड़ने के लिए तय्यार हुआ। उस ने निकोह की बात न मानी गो अल्लाह ने उसे उस की मारिफ़त आगाह किया था। चुनाँचे वह भेस बदल कर फ़िरऔन से लड़ने के लिए मजिद्दो के मैदान में पहुँचा।

23जब लड़ाई छिड़ गई तो यूसियाह तीरों से ज़ख़्मी हुआ, और उस ने अपने मुलाज़िमों को हुक्म दिया, “मुझे यहाँ से ले जाओ, क्यूँकि मैं सख़्त ज़ख़्मी हो गया हूँ।”

24लोगों ने उसे उस के अपने रथ पर से उठा कर उस के एक और रथ में रखा जो उसे यरूशलम ले गया। लेकिन उस ने वफ़ात पाई, और उसे अपने बापदादा के ख़ानदानी क़ब्रिस्तान में दफ़न किया गया। पूरे यहूदाह और यरूशलम ने उस का मातम किया।

25यरमियाह ने यूसियाह की याद में मातमी गीत लिखे, और आज तक गीत गाने वाले मर्द-ओ-ख़वातीन यूसियाह की याद में मातमी गीत गाते हैं, यह पक्का दस्तूर बन गया है। यह गीत ‘नोहा की किताब’ में दर्ज हैं।

26बाक़ी जो कुछ शुरू से ले कर आख़िर तक यूसियाह की हुकूमत के दौरान हुआ वह ‘शाहान-ए-यहूदाह-ओ-इस्राईल’ की किताब में बयान किया गया है। वहाँ उस के नेक कामों का ज़िक्र है और यह कि उस ने किस तरह शरीअत के अह्काम पर अमल किया।