1रब के घर की तक्मील पर सुलैमान ने वह सोना-चाँदी और बाक़ी तमाम क़ीमती चीज़ें रब के घर के ख़ज़ानों में रखवा दीं जो उस के बाप दाऊद ने अल्लाह के लिए मख़्सूस की थीं।
अह्द का सन्दूक़ रब के घर में लाया जाता है
2फिर सुलैमान ने इस्राईल के तमाम बुज़ुर्गों और क़बीलों और कुंबों के तमाम सरपरस्तों को अपने पास यरूशलम में बुलाया, क्यूँकि रब के अह्द का सन्दूक़ अब तक यरूशलम के उस हिस्से में था जो ‘दाऊद का शहर’ या सिय्यून कहलाता है। सुलैमान चाहता था कि क़ौम के नुमाइन्दे हाज़िर हों जब सन्दूक़ को वहाँ से रब के घर में पहुँचाया जाए।
3चुनाँचे इस्राईल के तमाम मर्द साल के सातवें महीने
4जब सब जमा हुए तो लावी रब के सन्दूक़ को उठा कर
5रब के घर में लाए। इमामों के साथ मिल कर उन्हों ने मुलाक़ात के ख़ैमे को भी उस के तमाम मुक़द्दस सामान समेत रब के घर में पहुँचाया।
6वहाँ सन्दूक़ के सामने सुलैमान बादशाह और बाक़ी तमाम जमाशुदा इस्राईलियों ने इतनी भेड़-बकरियाँ और गाय-बैल क़ुर्बान किए कि उन की तादाद गिनी नहीं जा सकती थी।
7इमामों ने रब के अह्द का सन्दूक़ पिछले यानी मुक़द्दसतरीन कमरे में ला कर करूबी फ़रिश्तों के परों के नीचे रख दिया।
8फ़रिश्तों के पर पूरे सन्दूक़ पर उस की उठाने की लकड़ियों समेत फैले रहे।
9तो भी उठाने की यह लकड़ियाँ इतनी लम्बी थीं कि उन के सिरे सामने वाले यानी मुक़द्दस कमरे से नज़र आते थे। लेकिन वह बाहर से देखे नहीं जा सकते थे। आज तक वह वहीं मौजूद हैं।
10सन्दूक़ में सिर्फ़ पत्थर की वह दो तख़्तियाँ थीं जिन को मूसा ने होरिब यानी कोह-ए-सीना के दामन में उस में रख दिया था, उस वक़्त जब रब ने मिस्र से निकले हुए इस्राईलियों के साथ अह्द बांधा था।
11फिर इमाम मुक़द्दस कमरे से निकल कर सहन में आए।
12लावियों के तमाम गुलूकार भी हाज़िर थे। उन के राहनुमा आसफ़, हैमान और यदूतून अपने बेटों और रिश्तेदारों समेत सब बारीक कतान के लिबास पहने हुए क़ुर्बानगाह के मशरिक़ में खड़े थे। वह झाँझ, सितार और सरोद बजा रहे थे, जबकि उन के साथ 120 इमाम तुरम फूँक रहे थे।
13गाने वाले और तुरम बजाने वाले मिल कर रब की सताइश कर रहे थे। तुरमों, झाँझों और बाक़ी साज़ों के साथ उन्हों ने बुलन्द आवाज़ से रब की तम्जीद में गीत गाया, “वह भला है, और उस की शफ़्क़त अबदी है।”
14इमाम रब के घर में अपनी ख़िदमत अन्जाम न दे सके, क्यूँकि अल्लाह का घर उस के जलाल के बादल से मामूर हो गया था।