रब के घर की मख़्सूसियत पर जश्न
1सुलैमान की इस दुआ के इख़तिताम पर आग ने आसमान पर से नाज़िल हो कर भस्म होने वाली और ज़बह की क़ुर्बानियों को भस्म कर दिया। साथ साथ रब का घर उस के जलाल से यूँ मामूर हुआ
2कि इमाम उस में दाख़िल न हो सके।
3जब इस्राईलियों ने देखा कि आसमान पर से आग नाज़िल हुई है और घर रब के जलाल से मामूर हो गया है तो वह मुँह के बल झुक कर रब की हम्द-ओ-सना करके गीत गाने लगे, “वह भला है, और उस की शफ़्क़त अबदी है।”
4फिर बादशाह और तमाम क़ौम ने रब के हुज़ूर क़ुर्बानियाँ पेश करके अल्लाह के घर को मख़्सूस किया। इस सिलसिले में सुलैमान ने 22,000 गाय-बैलों और 1,20,000 भेड़-बकरियों को क़ुर्बान किया।
6इमाम और लावी अपनी अपनी ज़िम्मादारियों के मुताबिक़ खड़े थे। लावी उन साज़ों को बजा रहे थे जो दाऊद ने रब की सताइश करने के लिए बनवाए थे। साथ साथ वह हम्द का वह गीत गा रहे थे जो उन्हों ने दाऊद से सीखा था, “उस की शफ़्क़त अबदी है।” लावियों के मुक़ाबिल इमाम तुरम बजा रहे थे जबकि बाक़ी तमाम लोग खड़े थे।
7सुलैमान ने सहन का दरमियानी हिस्सा क़ुर्बानियाँ चढ़ाने के लिए मख़्सूस किया। वजह यह थी कि पीतल की क़ुर्बानगाह इतनी क़ुर्बानियाँ पेश करने के लिए छोटी थी, क्यूँकि भस्म होने वाली क़ुर्बानियों और ग़ल्ला की नज़रों की तादाद बहुत ज़्यादा थी। इस के इलावा सलामती की बेशुमार क़ुर्बानियों की चर्बी को भी जलाना था।
8ईद 14 दिनों तक मनाई गई। पहले हफ़्ते में सुलैमान और तमाम इस्राईल ने क़ुर्बानगाह की मख़्सूसियत मनाई और दूसरे हफ़्ते में झोंपड़ियों की ईद। इस ईद में बहुत ज़्यादा लोग शरीक हुए। वह दूरदराज़ इलाक़ों से यरूशलम आए थे, शिमाल में लबो-हमात से ले कर जुनूब में उस वादी तक जो मिस्र की सरहद थी। आख़िरी दिन पूरी जमाअत ने इख़तितामी जश्न मनाया।
10यह सातवें माह के 23वें दिन वुक़ूपज़ीर हुआ। इस के बाद सुलैमान ने इस्राईलियों को रुख़्सत किया। सब शादमान और दिल से ख़ुश थे कि रब ने दाऊद, सुलैमान और अपनी क़ौम इस्राईल पर इतनी मेहरबानी की है।
रब सुलैमान से हमकलाम होता है
11चुनाँचे सुलैमान ने रब के घर और शाही महल को तक्मील तक पहुँचाया। जो कुछ भी उस ने ठान लिया था वह पूरा हुआ।
12एक रात रब उस पर ज़ाहिर हुआ और कहा,
13जब कभी मैं बारिश का सिलसिला रोकूँ, या फ़सलें ख़राब करने के लिए टिड्डियाँ भेजूँ या अपनी क़ौम में वबा फैलने दूँ
14तो अगर मेरी क़ौम जो मेरे नाम से कहलाती है अपने आप को पस्त करे और दुआ करके मेरे चेहरे की तालिब हो और अपनी शरीर राहों से बाज़ आए तो फिर मैं आसमान पर से उस की सुन कर उस के गुनाहों को मुआफ़ कर दूँगा और मुल्क को बहाल करूँगा।
15अब से जब भी यहाँ दुआ माँगी जाए तो मेरी आँखें खुली रहेंगी और मेरे कान उस पर ध्यान देंगे।
16क्यूँकि मैं ने इस घर को चुन कर मख़्सूस-ओ-मुक़द्दस कर रखा है ताकि मेरा नाम हमेशा तक यहाँ क़ाइम रहे। मेरी आँखें और दिल हमेशा इस में हाज़िर रहेंगे।
17जहाँ तक तेरा ताल्लुक़ है, अपने बाप दाऊद की तरह मेरे हुज़ूर चलता रह। क्यूँकि अगर तू मेरे तमाम अह्काम और हिदायात की पैरवी करता रहे
18तो मैं तेरी इस्राईल पर हुकूमत क़ाइम रखूँगा। फिर मेरा वह वादा क़ाइम रहेगा जो मैं ने तेरे बाप दाऊद से अह्द बांध कर किया था कि इस्राईल पर तेरी औलाद की हुकूमत हमेशा तक क़ाइम रहेगी।
19लेकिन ख़बरदार! अगर तू मुझ से दूर हो कर मेरे दिए गए अह्काम और हिदायात को तर्क करे बल्कि दीगर माबूदों की तरफ़ रुजू करके उन की ख़िदमत और परस्तिश करे
20तो मैं इस्राईल को जड़ से उखाड़ कर उस मुल्क से निकाल दूँगा जो मैं ने उन को दे दिया है। न सिर्फ़ यह बल्कि मैं इस घर को भी रद्द कर दूँगा जो मैं ने अपने नाम के लिए मख़्सूस-ओ-मुक़द्दस कर लिया है। उस वक़्त मैं इस्राईल को तमाम अक़्वाम में मज़ाक़ और लान-तान का निशाना बना दूँगा।
21इस शानदार घर की बुरी हालत देख कर यहाँ से गुज़रने वाले तमाम लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे, और वह पूछेंगे, ‘रब ने इस मुल्क और इस घर से ऐसा सुलूक क्यूँ किया?’
22तब लोग जवाब देंगे, ‘इस लिए कि गो रब उन के बापदादा का ख़ुदा उन्हें मिस्र से निकाल कर यहाँ लाया तो भी यह लोग उसे तर्क करके दीगर माबूदों से चिमट गए हैं। चूँकि वह उन की परस्तिश और ख़िदमत करने से बाज़ न आए इस लिए उस ने उन्हें इस सारी मुसीबत में डाल दिया है’।”