२-समूएल 23:1-39 DGV - Bible AI

दाऊद के आख़िरी अल्फ़ाज़

1दर्ज-ए-ज़ैल दाऊद के आख़िरी अल्फ़ाज़ हैं : “दाऊद बिन यस्सी का फ़रमान जिसे अल्लाह ने सरफ़राज़ किया, जिसे याक़ूब के ख़ुदा ने मसह करके बादशाह बना दिया था, और जिस की तारीफ़ इस्राईल के गीत करते हैं,

2रब के रूह ने मेरी मारिफ़त बात की, उस का फ़रमान मेरी ज़बान पर था।

3इस्राईल के ख़ुदा ने फ़रमाया, इस्राईल की चटान मुझ से हमकलाम हुई, ‘जो इन्साफ़ से हुकूमत करता है, जो अल्लाह का ख़ौफ़ मान कर हुक्मरानी करता है,

4वह सुब्ह की रौशनी की मानिन्द है, उस तुलू-ए-आफ़्ताब की मानिन्द जब बादल छाए नहीं होते। जब उस की किरनें बारिश के बाद ज़मीन पर पड़ती हैं तो पौदे फूट निकलते हैं।’

5यक़ीनन मेरा घराना मज़बूती से अल्लाह के साथ है, क्यूँकि उस ने मेरे साथ अबदी अह्द बांधा है, ऐसा अह्द जिस का हर पहलू मुनज़्ज़म और मह्फ़ूज़ है। वह मेरी नजात तक्मील तक पहुँचाएगा और मेरी हर आर्ज़ू पूरी करेगा।

6लेकिन बेदीन ख़ारदार झाड़ियों की मानिन्द हैं जो हवा के झोंकों से इधर उधर बिखर गई हैं। काँटों की वजह से कोई भी हाथ नहीं लगाता।

7लोग उन्हें लोहे के औज़ार या नेज़े के दस्ते से जमा करके वहीं के वहीं जला देते हैं।”

दाऊद के सूरमा

8दर्ज-ए-ज़ैल दाऊद के सूरमाओं की फ़हरिस्त है। जो तीन अफ़्सर योआब के भाई अबीशै के ऐन बाद आते थे उन में योशेब-बशेबत तह्कमूनी पहले नम्बर पर आता था। एक बार उस ने अपने नेज़े से 800 आदमियों को मार दिया।

9इन तीन अफ़्सरों में से दूसरी जगह पर इलीअज़र बिन दोदो बिन अख़ूही आता था। एक जंग में जब उन्हों ने फ़िलिस्तियों को चैलेंज दिया था और इस्राईली बाद में पीछे हट गए तो इलीअज़र दाऊद के साथ

10फ़िलिस्तियों का मुक़ाबला करता रहा। उस दिन वह फ़िलिस्तियों को मारते मारते इतना थक गया कि आख़िरकार तलवार उठा न सका बल्कि हाथ तलवार के साथ जम गया। रब ने उस की मारिफ़त बड़ी फ़त्ह बख़्शी। बाक़ी दस्ते सिर्फ़ लाशों को लूटने के लिए लौट आए।

11उस के बाद तीसरी जगह पर सम्मा बिन अजी-हरारी आता था। एक मर्तबा फ़िलिस्ती लही के क़रीब मसूर के खेत में इस्राईल के ख़िलाफ़ लड़ रहे थे। इस्राईली फ़ौजी उन के सामने भागने लगे,

12लेकिन सम्मा खेत के दरमियान तक बढ़ गया और वहाँ लड़ते लड़ते फ़िलिस्तियों को शिकस्त दी। रब ने उस की मारिफ़त बड़ी फ़त्ह बख़्शी।

13एक और जंग के दौरान दाऊद अदुल्लाम के ग़ार के पहाड़ी क़िले में था जबकि फ़िलिस्ती फ़ौज ने वादी-ए-रफ़ाईम में अपनी लश्करगाह लगाई थी। उन के दस्तों ने बैत-लहम पर भी क़ब्ज़ा कर लिया था। फ़सल का मौसम था। दाऊद के तीस आला अफ़्सरों में से तीन उस से मिलने आए।

15दाऊद को शदीद प्यास लगी, और वह कहने लगा, “कौन मेरे लिए बैत-लहम के दरवाज़े पर के हौज़ से कुछ पानी लाएगा?”

16यह सुन कर तीनों अफ़्सर फ़िलिस्तियों की लश्करगाह पर हम्ला करके उस में घुस गए और लड़ते लड़ते बैत-लहम के हौज़ तक पहुँच गए। उस से कुछ पानी भर कर वह उसे दाऊद के पास ले आए। लेकिन उस ने पीने से इन्कार कर दिया बल्कि उसे क़ुर्बानी के तौर पर उंडेल कर रब को पेश किया

17और बोला, “रब न करे कि मैं यह पानी पियूँ। अगर ऐसा करता तो उन आदमियों का ख़ून पीता जो अपनी जान पर खेल कर पानी लाए हैं।” इस लिए वह उसे पीना नहीं चाहता था। यह इन तीन सूरमाओं के ज़बरदस्त कामों की एक मिसाल है।

18योआब बिन ज़रूयाह का भाई अबीशै मज़कूरा तीन सूरमाओं पर मुक़र्रर था। एक दफ़ा उस ने अपने नेज़े से 300 आदमियों को मार डाला। तीनों की निस्बत उस की दुगनी इज़्ज़त की जाती थी, लेकिन वह ख़ुद उन में गिना नहीं जाता था।

20बिनायाह बिन यहोयदा भी ज़बरदस्त फ़ौजी था। वह क़ब्ज़िएल का रहने वाला था, और उस ने बहुत दफ़ा अपनी मर्दानगी दिखाई। मोआब के दो बड़े सूरमा उस के हाथों हलाक हुए। एक बार जब बहुत बर्फ़ पड़ गई तो उस ने एक हौज़ में उतर कर एक शेरबबर को मार डाला जो उस में गिर गया था।

21एक और मौक़े पर उस का वास्ता एक देओक़ामत मिस्री से पड़ा। मिस्री के हाथ में नेज़ा था जबकि उस के पास सिर्फ़ लाठी थी। लेकिन बिनायाह ने उस पर हम्ला करके उस के हाथ से नेज़ा छीन लिया और उसे उस के अपने हथियार से मार डाला।

22ऐसी बहादुरी दिखाने की बिना पर बिनायाह बिन यहोयदा मज़कूरा तीन आदमियों के बराबर मश्हूर हुआ।

23तीस अफ़्सरों के दीगर मर्दों की निस्बत उस की ज़्यादा इज़्ज़त की जाती थी, लेकिन वह मज़कूरा तीन आदमियों में गिना नहीं जाता था। दाऊद ने उसे अपने मुहाफ़िज़ों पर मुक़र्रर किया।

24ज़ैल के आदमी बादशाह के 30 सूरमाओं में शामिल थे। योआब का भाई असाहेल, बैत-लहम का इल्हनान बिन दोदो,

25सम्मा हरोदी, इलीक़ा हरोदी,

26ख़लिस फ़ल्ती, तक़ूअ का ईरा बिन अक़्क़ीस,

27अनतोत का अबीअज़र, मबून्नी हूसाती,

28ज़ल्मोन अख़ूही, महरी नतूफ़ाती,

29हलिब बिन बाना नतूफ़ाती, बिनयमीनी शहर जिबिआ का इत्ती बिन रीबी,

30बिनायाह फ़िरआतोनी, नहले-जास का हिद्दी,

31अबी-अल्बोन अर्बाती, अज़्मावत बर्हूमी,

32इलियह्बा सालबूनी, बनी यसीन, यूनतन बिन सम्मा हरारी, अख़ीआम बिन सरार-हरारी,

34इलीफ़लत बिन अहस्बी माकाती, इलीआम बिन अख़ीतुफ़ल जिलोनी,

35हस्रो कर्मिली, फ़ारी अर्बी,

36ज़ोबाह का इजाल बिन नातन, बानी जादी,

37सिलक़ अम्मोनी, योआब बिन ज़रूयाह का सिलाहबर्दार नहरी बैरोती,

38ईरा इत्री, जरीब इत्री

39और ऊरियाह हित्ती। आदमियों की कुल तादाद 37 थी।