यहूदाह का बादशाह उज़्ज़ियाह
1उज़्ज़ियाह बिन अमसियाह इस्राईल के बादशाह यरुबिआम दुवुम की हुकूमत के 27वें साल में यहूदाह का बादशाह बना।
2उस वक़्त उस की उम्र 16 साल थी, और वह यरूशलम में रह कर 52 साल हुकूमत करता रहा। उस की माँ यकूलियाह यरूशलम की रहने वाली थी।
3अपने बाप अमसियाह की तरह उस का चाल-चलन रब को पसन्द था,
4लेकिन ऊँची जगहों को दूर न किया गया, और आम लोग वहाँ अपनी क़ुर्बानियाँ चढ़ाते और बख़ूर जलाते रहे।
5एक दिन रब ने बादशाह को सज़ा दी कि उसे कोढ़ लग गया। उज़्ज़ियाह जीते जी इस बीमारी से शिफ़ा न पा सका, और उसे अलाहिदा घर में रहना पड़ा। उस के बेटे यूताम को महल पर मुक़र्रर किया गया, और वही उम्मत पर हुकूमत करने लगा।
6बाक़ी जो कुछ उज़्ज़ियाह की हुकूमत के दौरान हुआ और जो कुछ उस ने किया वह ‘शाहान-ए-यहूदाह की तारीख़’ की किताब में दर्ज है।
7जब वह मर कर अपने बापदादा से जा मिला तो उसे यरूशलम के उस हिस्से में जो ‘दाऊद का शहर’ कहलाता है ख़ानदानी क़ब्र में दफ़नाया गया। फिर उस का बेटा यूताम तख़्तनशीन हुआ।
इस्राईल का बादशाह ज़करियाह
8ज़करियाह बिन यरुबिआम यहूदाह के बादशाह उज़्ज़ियाह की हुकूमत के 38वें साल में इस्राईल का बादशाह बना। उस का दार-उल-हुकूमत भी सामरिया था, लेकिन छः माह के बाद उस की हुकूमत ख़त्म हो गई।
9अपने बापदादा की तरह ज़करियाह का चाल-चलन भी रब को नापसन्द था। वह उन गुनाहों से बाज़ न आया जो करने पर यरुबिआम बिन नबात ने इस्राईल को उकसाया था।
10सल्लूम बिन यबीस ने उस के ख़िलाफ़ साज़िश करके उसे सब के सामने क़त्ल किया। फिर वह उस की जगह बादशाह बन गया।
11बाक़ी जो कुछ ज़करियाह की हुकूमत के दौरान हुआ उस का ज़िक्र ‘शाहान-ए-इस्राईल की तारीख़’ की किताब में किया गया है।
12यूँ रब का वह वादा पूरा हुआ जो उस ने याहू से किया था, “तेरी औलाद चौथी पुश्त तक इस्राईल पर हुकूमत करती रहेगी।”
इस्राईल का बादशाह सल्लूम
13सल्लूम बिन यबीस यहूदाह के बादशाह उज़्ज़ियाह के 39वें साल में इस्राईल का बादशाह बना। वह सामरिया में रह कर सिर्फ़ एक माह तक तख़्त पर बैठ सका।
14फिर मनाहिम बिन जादी ने तिर्ज़ा से आ कर सल्लूम को सामरिया में क़त्ल कर दिया। इस के बाद वह ख़ुद तख़्त पर बैठ गया।
15बाक़ी जो कुछ सल्लूम की हुकूमत के दौरान हुआ और जो साज़िशें उस ने कीं वह ‘शाहान-ए-इस्राईल की तारीख़’ की किताब में बयान किया गया है।
16उस वक़्त मनाहिम ने तिर्ज़ा से आ कर शहर तिफ़्सह को उस के तमाम बाशिन्दों और गिर्द-ओ-नवाह के इलाक़े समेत तबाह किया। वजह यह थी कि उस के बाशिन्दे अपने दरवाज़ों को खोल कर उस के ताबे हो जाने के लिए तय्यार नहीं थे। जवाब में मनाहिम ने उन को मारा और तमाम हामिला औरतों के पेट चीर डाले।
इस्राईल का बादशाह मनाहिम
17मनाहिम बिन जादी यहूदाह के बादशाह उज़्ज़ियाह की हुकूमत के 39वें साल में इस्राईल का बादशाह बना। सामरिया उस का दार-उल-हुकूमत था, और उस की हुकूमत का दौरानिया 10 साल था।
18उस का चाल-चलन रब को नापसन्द था, और वह ज़िन्दगी भर उन गुनाहों से बाज़ न आया जो करने पर यरुबिआम बिन नबात ने इस्राईल को उकसाया था।
19मनाहिम के दौर-ए-हुकूमत में असूर का बादशाह पूल यानी तिग्लत-पिलेसर मुल्क से लड़ने आया। मनाहिम ने उसे 34,000 किलोग्राम चाँदी दे दी ताकि वह उस की हुकूमत मज़बूत करने में मदद करे। तब असूर का बादशाह इस्राईल को छोड़ कर अपने मुल्क वापस चला गया। चाँदी के यह पैसे मनाहिम ने अमीर इस्राईलियों से जमा किए। हर एक को चाँदी के 50 सिक्के अदा करने पड़े।
21बाक़ी जो कुछ मनाहिम की हुकूमत के दौरान हुआ और जो कुछ उस ने किया वह ‘शाहान-ए-इस्राईल की तारीख़’ की किताब में दर्ज है।
22जब वह मर कर अपने बापदादा से जा मिला तो उस का बेटा फ़िक़हियाह तख़्त पर बैठ गया।
इस्राईल का बादशाह फ़िक़हियाह
23फ़िक़हियाह बिन मनाहिम यहूदाह के बादशाह उज़्ज़ियाह के 50वें साल में इस्राईल का बादशाह बना। सामरिया में रह कर उस की हुकूमत का दौरानिया दो साल था।
24फ़िक़हियाह का चाल-चलन रब को नापसन्द था। वह उन गुनाहों से बाज़ न आया जो करने पर यरुबिआम बिन नबात ने इस्राईल को उकसाया था।
25एक दिन फ़ौज के आला अफ़्सर फ़िक़ह बिन रमलियाह ने उस के ख़िलाफ़ साज़िश की। जिलिआद के 50 आदमियों को अपने साथ ले कर उस ने फ़िक़हियाह को सामरिया के महल के बुर्ज में मार डाला। उस वक़्त दो और अफ़्सर बनाम अर्जूब और अरिया भी उस की ज़द में आ कर मर गए। इस के बाद फ़िक़ह तख़्त पर बैठ गया।
26बाक़ी जो कुछ फ़िक़हियाह की हुकूमत के दौरान हुआ और जो कुछ उस ने किया वह ‘शाहान-ए-इस्राईल की तारीख़’ की किताब में बयान किया गया है।
इस्राईल का बादशाह फ़िक़ह
27फ़िक़ह बिन रमलियाह यहूदाह के बादशाह उज़्ज़ियाह की हुकूमत के 52वें साल में इस्राईल का बादशाह बना। सामरिया में रह कर वह 20 साल तक हुकूमत करता रहा।
28फ़िक़ह का चाल-चलन रब को नापसन्द था। वह उन गुनाहों से बाज़ न आया जो करने पर यरुबिआम बिन नबात ने इस्राईल को उकसाया था।
29फ़िक़ह के दौर-ए-हुकूमत में असूर के बादशाह तिग्लत-पिलेसर ने इस्राईल पर हम्ला किया। ज़ैल के तमाम शहर उस के क़ब्ज़े में आ गए : ऐय्यून, अबील-बैत-माका, यानूह, क़ादिस और हसूर। जिलिआद और गलील के इलाक़े भी नफ़्ताली के पूरे क़बाइली इलाक़े समेत उस की गिरिफ़्त में आ गए। असूर का बादशाह इन तमाम जगहों में आबाद लोगों को गिरिफ़्तार करके अपने मुल्क असूर ले गया।
30एक दिन होसेअ बिन ऐला ने फ़िक़ह के ख़िलाफ़ साज़िश करके उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर वह ख़ुद तख़्त पर बैठ गया। यह यहूदाह के बादशाह यूताम बिन उज़्ज़ियाह की हुकूमत के 20वें साल में हुआ।
31बाक़ी जो कुछ फ़िक़ह की हुकूमत के दौरान हुआ और जो कुछ उस ने किया वह ‘शाहान-ए-इस्राईल की तारीख़’ की किताब में दर्ज है।
यहूदाह का बादशाह यूताम
32उज़्ज़ियाह का बेटा यूताम इस्राईल के बादशाह फ़िक़ह की हुकूमत के दूसरे साल में यहूदाह का बादशाह बना।
33वह 25 साल की उम्र में बादशाह बना और यरूशलम में रह कर 16 साल हुकूमत करता रहा। उस की माँ यरूसा बिन्त सदोक़ थी।
34वह अपने बाप उज़्ज़ियाह की तरह वह कुछ करता रहा जो रब को पसन्द था।
35तो भी ऊँची जगहों के मन्दिर हटाए न गए। लोग वहाँ अपनी क़ुर्बानियाँ चढ़ाने और बख़ूर जलाने से बाज़ न आए। यूताम ने रब के घर का बालाई दरवाज़ा तामीर किया।
36बाक़ी जो कुछ यूताम की हुकूमत के दौरान हुआ और जो कुछ उस ने किया वह ‘शाहान-ए-यहूदाह की तारीख़’ की किताब में क़लमबन्द है।
37उन दिनों में रब शाम के बादशाह रज़ीन और फ़िक़ह बिन रमलियाह को यहूदाह के ख़िलाफ़ भेजने लगा ताकि उस से लड़ें।
38जब यूताम मर कर अपने बापदादा से जा मिला तो उसे यरूशलम के उस हिस्से में जो ‘दाऊद का शहर’ कहलाता है ख़ानदानी क़ब्र में दफ़नाया गया। फिर उस का बेटा आख़ज़ तख़्त पर बैठ गया।